PSC-National Conference केरल: मुख्यमंत्री पीएससी अध्यक्षों के 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे शामिल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 16, 2022

PSC-National Conference केरल: मुख्यमंत्री पीएससी अध्यक्षों के 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे शामिल

तिरुवनंतपुरम : केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शनिवार को यहां राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) के अध्यक्षों के 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी, गोवा पीएससी के अध्यक्ष और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष जोस मैनुअल नोरोन्ह और केरल पीएससी के अध्यक्ष एडवोकेट एम के साकीर भी शामिल होंगे। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार सुबह यहां दो दिवसीय 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।