Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार, गोला-बारूद जब्त - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 19, 2022

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार, गोला-बारूद जब्त

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक गांव से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि करनाह तहसील के ताड़ गांव में तलाशी अभियान के दौरान 1० पिस्तौल, पिस्तौल की 17 मैगजीन, पिस्तौल के 54 कारतूस और पांच हथगोले जब्त किए गए।