Petrol & diesel prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, अप्रैल 02, 2022

Petrol & diesel prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की बढ़ोतरी

नई दिल्ली | देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें शनिवार को 80पैसे बढ़ा दी गईं। प्रति लीटर इनके दाम में पिछले 12 दिनों के दौरान अब तक 7.2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 93.87 रुपये हो गई है।

देशभर में ईंधन की दरों में वृद्धि की गई है। लेकिन स्थानीय कर प्रावधानों के अनुरूप अलग-अलग राज्यों में यह दर अलग-अलग है। 22 मार्च को साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल बाद दरो में बदलाव किया गया था, लेकिन इसके बाद से कीमतों में यह 10वीं वृद्धि है। कुल मिलाकर पेट्रोल के दाम में इस दौरान 7.20रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।