Voting Begins : बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अप्रैल 12, 2022

Voting Begins : बोचहां विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

पटना | बिहार में बोचहां विधानसभा सीट (सु.) पर उपचुनाव के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि बोचहां विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

इस उपचुनाव में कुल 2.90 लाख मतदाता 350बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुल उम्मीदवारों में से तीन महिला और 10पुरुष हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अमर पासवान को मैदान में उतारा है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने गीता कुमारी को मैदान में उतारा है,

जिससे बोचहां विधानसभा उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है । वोटों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। उल्लेखनीय है कि वीआईपी विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद बोचहां सीट रिक्त हो गई थी। इसलिए, इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।