मुरादाबाद - साइबर ठगो ने हैक की कमिश्नर आन्ञ्जेय कुमार सिंह की फेस बुक आईडी, उनके करीबियों से की पैसे की माँग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, दिसंबर 24, 2023

मुरादाबाद - साइबर ठगो ने हैक की कमिश्नर आन्ञ्जेय कुमार सिंह की फेस बुक आईडी, उनके करीबियों से की पैसे की माँग

www.newsindia17.com

मुरादाबाद कमिश्नर आन्ञ्जेय कुमार सिंह की फेस बुक आई डी साइबर ठगो द्वारा हैक कर उनके करीबियों से पैसे की मांग की गयी है। मामला पकड़ में आने के बाद सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा की गयी छानबीन में पता लगा है कि आरोपी किसी अन्य राज्य से है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत वर्ष भी कमिश्नर मुरादाबाद की फेसबुक आई डी हैक की गयी थी। इस मामले में रामपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिले में इससे पूर्व भी मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई अधिकारी साइबर ठगो का निशाना बन चुके है। इसके अलावा साइबर ठगो ने 24 वी वाहिनी पीएसी कमांडेंट अतुल शर्मा के नाम से भी फर्जी फेसबुक आई डी बना ली थी। कमांडेंट को इस मामले की जानकारी भी उनके परिचितों से हुई थी। इस आई डी पर कमांडेट की फोटो भी लगी हुई थी। कमांडेंट ने फर्जी आईडी की फोटो शेयर करते हुए अपने करीबियों व रिश्तेदारों को भी अलर्ट कर दिया है। उन्होंने लिखा है कि इस फर्जी आई डी को फॉलो न करे। इस बारे में उन्होंने फर्जी आई डी बनाने वाले के बारे में पता लगाने के लिए साइबर टीम जो जानकरी दी है। 


पुलिस अधिकारियो का कहना है कि उक्त मामलो की गहनता से जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। 

AtoZSEOTools Web Counter
अभी तक पाठक संख्या