 |
मृतका माया की फाइल फोटो |
गत 7 दिसंबर को बाजार जाने के बहाने घर से निकली लापता हुए मेरठ के लोहियानगर निवासी तीन बच्चो की माँ की हत्या के राज से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। महिला का हत्यारा उसका प्रेमी फल विक्रेता निकला। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने के साथ ही सारी कहानी सुना डाली।
पाठको को बताना उचित होगा कि गत 7 दिसंबर को मेरठ के लोहियानगर निवासी एक महिला परिजनों से बाजार जाने को कहकर घर से निकली थी और देर शाम तक वापस नहीं आयी थी। देर तक वापस ने आने पर परिजनों ने उससे फोन पर सम्पर्क किया था। इस पर महिला ने कहा था कि देर होने के कारण वह कंकरखेड़ा स्थित अपने मायके में ही रूक जाएगी। इस बातचीत के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। अगले दिन 8 दिसंबर को मेरठ हापुड़ रोड पर फंफूडा क्षेत्र में सड़क पर एक महिला का शव पड़ा मिला था। महिला सोने की ज्वेलरी व ग्रे रंग का सलवार सूट पहने थी। महिला के माथे पर सिन्दूर लगा था और गले व चेहरे पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची पुलिस को आशंका थी कि महिला की गला दबाकर हत्या की गयी है। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। जिले व दुसरे जिले के थानों से भी इस सम्बन्ध में सम्पर्क किया गया। आख़िरकार पुलिस को सफलता मिली और शव की शिनाख्त हो गयी। ये शव माया पत्नी विजय, निवासी गाँव काजीपुर, लोहियानगर का था। माया की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में परिजनों ने नेहा से आखिरी बार फोन पर हुई बातचीत के बारे में बताया।
इसके बाद पुलिस ने मृतका के फोन कॉल के छानबीन शुरू की। जांच में पता लगा कि माया की कंकरखेड़ा के लाला मोहम्मदपुर निवासी दीपक पुत्र रामकिशन जो फलो का ठेला लगाता है से कई बार बात हुई थी। पुलिस ने जब दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करने के साथ ही सारी कहानी सुना डाली। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि माया व उसके बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक ने बताया कि 8 दिसंबर को माया उसके साथ दी। दोनों ने पहले कुटी चौराहे के पास शराब पी और फिर रोहटा रोड एक होटल में जाकर भी शराब पी। इसी बीच दोनों के बीच हुई कहासुनी में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान माया बेहोश हो गयी और उसकी मौत हो गयी। इसके बाद दीपक उसके शव की एक इको गाड़ी द्वारा लेकर हापुड़ रोड गया और फफूंडा कट के पास शव व मोबाइल फेंक दिया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। झूठ बोलकर घर से निकली थी माया और दीपक के बीच विवाहेतर सम्बन्ध थे। परिजनों को इसकी भनक नहीं थी। बच्चों के अनुसार माया घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन किसे पता था कि जो मां बच्चों में विश्वास के बीज बोती है वहीं उनके साथ विश्वासघात कर रही है। माया की एक बेटी शिवानी आयु 24 वर्ष, दो बेटे कार्तिक आयु 16 वर्ष और रितिक आयु 14 वर्ष हैं।
 |
अभी तक पाठक संख्या |