प्रेमनगर/जिला बरेली - डिजिटल अरेस्ट हुई 62 वर्षीय महिला ने दिया साहस का परिचय, ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बची - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 13, 2025

प्रेमनगर/जिला बरेली - डिजिटल अरेस्ट हुई 62 वर्षीय महिला ने दिया साहस का परिचय, ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बची

www.newsindia17.com
महिला से जानकारी लेते एसपी सिटी मानुष पारीक 

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से 62 वर्षीय एक महिला के साथ साइबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। अधिकारी बनकर महिला को डरा रहे ठगो ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की भी धमकी दी। इस सबसे डरी सहमी महिला पिछले 3 दिन से घर से बाहर भी नही निकली। आज बुधवार को महिला ने साहस बटोरकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियो व साइबर क्राइम थाना पुलिस के पहुंचने पर महिला ने राहत की साँस ली है।


प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एकता नगर की निवासी गुलशन कुमारी ने बताए कि गत 11 अगस्त को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आयी थी। जांच अधिकारी को दी गयी जानकारी के अनुसार इस कॉलर ने महिला को बातो मे उलझाकर उसके सभी बैंक खातों समेत कई जानकारी ले ली। कॉल करने वाले ने महिला से कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले मे वांछित और गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। कॉलर ने महिला को घर से बाहर न जाने को भी कहा। ये साइबर ठग लगातार कॉल कर महिला को डराते रहे। महिला के अनुसार पहले वह भी डर गयी थी मगर फिर कॉलर द्वारा 70 लाख रूपये की मांग करने पर शक हुआ। महिला को लगा कि वह साइबर ठगो के जाल मे फंसी है। इसके बाद ही उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस के साथ ही एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी सिटी मानुष पारीक व थाना प्रेमनगर पुलिस भी महिला के घर पहुंच गयी। एसपी सिटी ने महिला से मामले की पूरी जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट करने हेतु कोई कानूनी प्रावधान नही है। कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल, व्हाट्सप्प अथवा ऑनलाइन माध्यम से पूछताछ अथवा गिरफ्तारी नही करती है। इस प्रकार की कोई भी संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत ही पुलिस को सूचित करे।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या