Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने अब पीएम मोदी से कर लिया ये सवाल, मदन दिलावर पर साधा निशाना - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 05, 2024

Rajasthan: गोविंद सिंह डोटासरा ने अब पीएम मोदी से कर लिया ये सवाल, मदन दिलावर पर साधा निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर जारी हुए एक वीडियो को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर निशाना साधा है। गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर मदन दिलावर का ये वीडियो शेयर कर एक ट्वीट किया है। इसके माध्यम से उन्होंने पीएम मोदी से भी एक सवाल किया है।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राजस्थान सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने शर्मनाक हरकत करते हुए मर्यादा की सारी सीमा लांघ दी। संवैधानिक पद पर बैठा मंत्री महिलाओं के साथ धक्का मुक्की कर रहा है। नरेन्द्र मोदी जी क्या बीजेपी का यही महिला सशक्तिकरण है?

इससे पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने पेपर लीग मामले में मदन दिलावर द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में मदन दिलावर पर जमकर निशाना साधा था। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें