चंदौसी के युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत, महिला से मिलकर आने के बाद लगाई थी खुद को आग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, जून 18, 2024

चंदौसी के युवक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत, महिला से मिलकर आने के बाद लगाई थी खुद को आग

www.newsindia17.com
मृतक की फाइल फोटो 

जनपद संभल के चंदौसी नगर निवासी आग से झुलसे एक युवक की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। युवक का शव घर पहुंचने पर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की है।


चंदौसी के मोहल्ला घटिया गेट का निवासी श्याम चाट पकौड़ी का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। गत 12 जून को श्याम किसी महिला से मिलने गया था। वापस आने पर उसने मौहल्ले की एक परचून की दुकान से पेट्रोल खरीदा था और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली थी। इस आग में श्याम बुरी तरह झुलस गया था। परिजनों ने श्याम को उपचार हेतु चंदौसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहाँ श्याम की हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे उपचार हेतु दिल्ली ले गए थे। श्याम का दिल्ली के एक अस्पताल में गत 13 जून से उपचार चल रहा था। कल देर रात श्याम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


युवक का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी ओर क्षेत्र में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि युवक किसी महिला से मिलने गया था और वापस आकर ये घातक कदम उठा लिया। 

visitor counter
अभी तक पाठक संख्या