उत्तर प्रदेश के मेरठ से उर्दू सिखाने वाले एक मौलाना द्वारा 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मौलाना की इस हरकत में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बच्ची द्वारा घटना के सम्बन्ध में बताये जाने पर मोहल्लेवासियो ने मौलाना व उसकी पत्नी के पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौलाना व उसकी पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहियानगर क्षेत्र की एक मस्जिद ने मौलाना रिजवान मौलवी है। रिजवान अपनी पत्नी रिजवाना के साथ मस्जिद परिसर में बने कमरे में ही रहता है। मौलाना रिजवान उर्दू भी सिखाता है। पड़ोस में रहने वाली 10 साल की एक बच्ची भी मौलाना से उर्दू सीखने आती थी। आरोप है कि मौलवी पत्नी के सहयोग से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाता था। मौलाना की इस घिनौनी हरकत में उसकी पत्नी भी साथ दे रही थी। पति - पत्नी बच्ची को धमकी देते थे की किसी से कुछ बताने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी। किशोरी को परेशान देख परिजनों ने जब उससे पूछताछ की। पीड़िता ने आपबीती अपने परिजनों को कह सुनाई।
पीड़िता द्वारा घटना के बारे में बताये जाने पर परिजन पुलिसकर्मियों के साथ मस्जिद पहुंचे। इस दौरान घटना से गुस्साए लोगों ने मौलाना और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मौलवी के लैपटॉप और मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है।
| अभी तक पाठक संख्या |