नहटौर - थाना परिसर में आयोजित सभा में सीओ सर्वम सिंह ने दी कानूनों में हुए बदलावो की विस्तृत जानकारी, कहा अब पीड़ित को आसानी से मिल सकेगा न्याय - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 01, 2024

नहटौर - थाना परिसर में आयोजित सभा में सीओ सर्वम सिंह ने दी कानूनों में हुए बदलावो की विस्तृत जानकारी, कहा अब पीड़ित को आसानी से मिल सकेगा न्याय

www.newsindia17.com

आज सोमवार को वर्षो पुराने विभिन्न कानुनो में 01 जुलाई 2024 से हुए बदलावो की जानकारी देने हेतु एक सभा का आयोजन थाना परिसर में किया गया। इस सभा में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर व प्रभारी निरीक्षक नहटौर ने नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने उपस्थित जन प्रतिनिधियों, गणमान्यो व पत्रकारों को बताया कि केन्द्र सरकार ने भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1973 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किये है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए कानूनों में व्यापक बदलाव व सुधार करते हुए अनावश्यक कानूनों को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कुछ नये कानूनों को बढाया भी गया है। इनसे लोगों को न्याय मिलने में सुविधा होगी। उन्होंने आम जनमानस को कानूनों में हुए बदलाव से अवगत कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर कानून के बदलाव की जानकारी देने वाले पंपलेट भी वितरित किये गये।


प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पुराने कानूनों में से तमाम ब्रिटिश शासन काल में बनाये गए थे। इन कानूनों को समय के साथ बदलना व कुछ नए कानून बनाना अब आवश्यक हो गया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका सभासद नबील अहमद, कपिल कुमार, साजिद अल्वी, सुनील चौधरी, मोहम्मद शोएब, मुनीर सिद्दीकी, पुनीत कुमार, धीरेन्द्र सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, रिंकू राठी, रोहित राणा, विमल कुमार, संजय कुमार शर्मा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पत्रकार बन्धु व तमाम गणमान्य उपस्थित रहे। 

hit counter
अभी तक पाठक संख्या