![]() |
मृतका प्रिया की फाइल फोटो व शोक संतप्त परिजन |
आज गुरुवार को मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे मे रक्षा बंधन मनाने मायके आ रही एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका 4 वर्षीय पुत्र व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में घायल हुए मामा -भांजे को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदम दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गाँव नाजरपुर अक्कापांडे निवासी प्रिया आयु 24 वर्ष पुत्री विनोद कुमार की शादी 5 वर्ष पूर्व दिल्ली को खजूरी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट विशाल कुमार के साथ हुई थी। इस समय प्रिया के 4 वर्षीय पुत्र रूद्र है। परिजनो ने बताया कि आज गुरुवार को प्रिया अपने पुत्र रूद्र को लेकर भाई प्रिंस के साथ रक्षा बंधन मनाने के लिए मायके आ रही थी। सुबह लगभग 11 बजे रामगंगा पुल के पास पहुंचने पर इनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगने पर बाइक फिसलते हुए डिवाइडर से जा टकराई और तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनो को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया। जहाँ चिकित्सको ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
हादसे की सूचना पर पहुंचे प्रिया के पति विशाल ने बताया कि प्रिन्स का दलपतपुर के एक अस्पताल मे व बेटे रूद्र का गांधीनगर स्थित एक अस्पताल मे उपचार चल रहा है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि परिजनो से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरो व अन्य माध्यमो से टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |