बिलासपुर - सड़क किनारे पड़ा मिला 8 दिन पूर्व उत्तराखंड से लापता हुई युवती का कंकाल, परिजनों ने कपड़ो से की शिनाख्त - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 09, 2024

बिलासपुर - सड़क किनारे पड़ा मिला 8 दिन पूर्व उत्तराखंड से लापता हुई युवती का कंकाल, परिजनों ने कपड़ो से की शिनाख्त


www.newsindia17.com

जनपद रामपुर के बिलासपुर में एक युवती का शव  कंकाल अवस्था में पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर सघन जांच की। इसी दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ो व अन्य सामान के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

कल गुरुवार की देर शाम बिलासपुर - काशीपुर रोड से वसुंधरा अपार्टमेंट डिबडिबा को जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर एक मानव कंकाल पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों को भीड़ जुट गयी। सूचना पर रुद्र बिलास चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक बिलासपुर बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर जांच कर रही थी इसी दौरान मौके पर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने मौके से मिले कपड़ो व अन्य सामान के आधार पर कंकाल की पहचान तस्लीम जहाँ आयु 33 वर्ष पुत्री नफीस अहमद, निवासी उत्तराखंड के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि तस्लीम गत 31 जुलाई की सुबह घर से ड्यूटी जाने को निकली थी और वापस घर नहीं पहुंची थी। परिजनों द्वारा तलाश किये जाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने तस्लीम की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। 
best free website hit counter
अभी तक पाठक संख्या