नहटौर/जिला बिजनौर - नूरपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे 4 दोस्त घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, एक जिला अस्पताल रेफर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 28, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - नूरपुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना मे 4 दोस्त घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर, एक जिला अस्पताल रेफर

nahtaur-bijnor-noorpur-marg-road-accident-4-friends-injured-car-hit-bike-one-referred-district-hospital

आज शुक्रवार को नहटौर -नूरपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे मे बाइक सवार 4 दोस्त घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहाँ एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन आयु 18 वर्ष, ऋतिक आयु 18 वर्ष, सूरज आयु 18  वर्ष व आकाश आयु 18 वर्ष एक ही बाइक द्वारा रक्षाबंधन मनाने फरीदनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी मे जा रहे थे। नहटौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव खंडसाल के पास स्थित बिजलीघर के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित हुई कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर लगने पर बाइक सवार चारो युवक नीचे गिर गए और घायल हो गए।


दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय निवासियो व राहगीरो की भीड़ जुट गयी। राहगीरो ने तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी नहटौर भिजवाया। यहाँ चिकित्सको ने सूरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलो का उपचार जारी है।


पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के साथ ही कार चालक की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या