Kangana Ranaut को क्यों आया गुस्सा? राहुल गांधी को बता दिया सबसे खतरनाक आदमी, बोल दी ये बड़ी बात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 12, 2024

Kangana Ranaut को क्यों आया गुस्सा? राहुल गांधी को बता दिया सबसे खतरनाक आदमी, बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जमकर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इसके माध्यम से राहुल गांधी को सबसे खतरनाक आदमी करार दिया है।

कंगना रनौत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं। उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर सकते हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को टारगेट करती है जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन किया है, ये बेकार साबित हुई। वे इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस ट्वीट के माध्यम से बोल दिया कि श्री गांधी, आप जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए। लोग आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं।

PC:hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें