अभी तक पाठक संख्या |
गुरुवार, अक्टूबर 10, 2024
Home
Distt. Bijnor News
नहटौर - गांगन नदी में मिले महिला व पुरुष के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे, नही हो सकी शिनाख्त
नहटौर - गांगन नदी में मिले महिला व पुरुष के शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजे, नही हो सकी शिनाख्त
कल बुधवार की देर शाम नहटौर थाना क्षेत्र में गांगन नदी में दो अज्ञात शव मिलने पर हड़कंप मच गया। दोनों शव बुरी तरह सड़ गल चुके है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट में आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस द्वारा काफी प्रयास किये जाने के बाद भी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांगन नदी थाना क्षेत्र के गाँव सिकंदरपुर से होकर बह रही है। कल देर शाम खेतो से वापस आ रहे ग्रामीणों के देखा कि नदी में दो शव पड़े हुए है। दोनों शव पेड़ से अटके हुए थे। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान द्वारा सूचित करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव नदी से बाहर निकलवाए। एक शव महिला व दूसरा पुरुष का था। शव बुरी तरह सड़ गल चुके थे और इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का मानना है कि शव लगभग 10 दिन पुराने लग रहे है। शव मिलने की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल व सीओ सर्वम सिंह भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस के साथ ही मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट में भी आवश्यक जांच पड़ताल की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि देर शाम गांगन नदी में दो शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। प्रारभिक जांच में पता लगा कि एक शव महिला व दूसरा पुरुष का है। महिला के हाथ पर बबलू सैनी लिखा हुआ है और आयु लगभग 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। शवों पर किसी स्पष्ट चोट के निशान नही है। प्रथम दृष्टया ये शव नदी में बहकर आये लग रहे है। मामले की जाँच की जा रही है।
Tags
# Distt. Bijnor News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
Distt. Bijnor News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
at
10/10/2024 08:35:00 pm

Tags:
Distt. Bijnor News