जनपद संभल के बहजोई थाना क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगा ली। परिजन आनन फानन में युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव खजरा निवासी चेतन आयु 22 वर्ष पुत्र खेमकरन ने गत रात्रि गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि चेतन का अपनी पत्नी से कुछ विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद ससुराल पक्ष वालो ने गांव आकर चेतन को पीटा था और उसकी पत्नी को साथ ले गए थे। परिजनों के अनुसार इस घटना के बाद चेतन मजदूरी करने बरेली चला गया था और दो दिन पहले ही गाँव आया था। वह अपनी पत्नी को मायके से लाना चाह रहा था मगर वह इंकार कर रही थी। इसी के चलते उसने गत रात्रि आत्महत्या कर ली।
डा0 विरास यादव ने बताया कि क्षेत्र के खजरा गांव निवासी एक युवक को अस्पताल लाया गया था। उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। शव के गले पर कुछ निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
अभी तक पाठक संख्या |