एंटी करप्शन टीम व विजिलेंस द्वारा राजस्व कर्मियो की फर्जी ट्रैपिंग का आरोप लगाते हुए जिला अमरोहा की चारो तहसीलो के लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए है। आज शनिवार को लेखपालो ने अपनी मांगो को लेकर अमरोहा सदर तहसील मे प्रदर्शन भी किया। लेखपालो का कहना है कि उनके साथ अपराधियो जैसा व्यवहार किया जा रहा है तथा आये दिन विजिलेंस टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
अमरोहा सदर तहसील मे जारी धरना प्रदर्शन मे मौजूद रहे लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आज शनिवार को लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलो के लेखपाल विजिलेंस व एंटी करप्शन टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय मे उक्त दोनो विभागो द्वारा लेखपालो के खिलाफ कई मामलो मे कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस व एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपालो के खिलाफ कार्रवाई किये जाने से पूर्व मामले की जांच पड़ताल की जानी चाहिए।
उन्होंने हाल ही मे गाजीपुर के एक लेखपाल के खिलाफ की गयी कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा की इस कार्रवाई से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि उनकी मांगे पूरी होने तक ये हड़ताल जारी रहेगी।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |