बिजनौर - कलेक्ट्रेट पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री व 50 अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 04, 2025

बिजनौर - कलेक्ट्रेट पहुँचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री व 50 अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा



www.newsindia17.com
आज शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुँचे कांग्रेस पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने झाँसी मे पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज किये गए मुकदमे का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेबाजी करते हुए झाँसी मे पूर्व मंत्री सहित 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज कराये गए मुकदमे का विरोध किया। कार्यकर्ताओ ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व उनके समर्थको के खिलाफ किसानो के साथ ट्रेक्टर ट्राली लेकर कलेक्ट्रेट मे उत्पात मचाने व सरकारी काम में बाधा डाले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उस मुकदमे को झूठा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर आसीन भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और पुरे देश मे कांग्रेस नेताओ व कार्यकर्ताओ ने खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने हेतु हिटलर शाही दिखा कर हमे डराने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रशासन को सौंपे गए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे भी पूर्व मंत्री व 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ दर्ज कराये गए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की गयी है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के साथ ही जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, नगर अध्यक्ष बिजनौर मीनू गोयल, जिला उपाध्यक्ष/पीसीसी सदस्य नज़ाकत अल्वी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अकबर, जिला महासचिव हुकम सिंह, मीनाक्षी सिंह, हरि सिंह सागर, एडवोकेट इंतेखाब जैदी, मुनेश तंवर, मोहम्मद रफत, सैयद जाहांगीर जैदी, अनिल कुमार, मोहम्मद इशरत अली आदि मौजूद रहे। 
web counter free
अभी तक पाठक संख्या