उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं से पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता को दर्शाता एक मामला सामने आया है। यहाँ गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल मे शामिल होने आयी दो महिला कांस्टेबल के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मे दोनो महिला कॉन्स्टेबल घायल हुई है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने दोनो महिला कॉन्स्टेबलो को निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं पुलिस लाइन मे आगामी गणतंत्र दिवस पर आयोजित की जाने वाली परेड की रिहर्सल की जा रही है। कल मंगलवार को इस रिहर्सल मे शामिल होने के लिए एंटी भू माफिया सेल ने तैनात महिला सिपाही पूजा यादव निवासी गाजियाबाद व फैजगंज बेहटा थाने मे तैनात महिला सिपाही लक्ष्मी सिंह जादौन निवासी जिला हाथरस भी आयी थी। ये दोनो ही महिला सिपाही रिजर्व पुलिस लाइन के हॉस्टल मे रह रही है। परेड के दौरान बैरक की सफाई को लेकर इन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गयी थी। इस दौरान मौके पर मौजूद रही अन्य सिपाहियो ने किसी प्रकार मामला शांत करा दिया था। परेड समाप्त होने के बाद दोनो महिला सिपाही एक बार फिर आपस मे भिड़ गयी। दोनो ने एक दुसरे के बाल पकड़कर खींचे व लात घूंसे बरसाए। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो ने बमुश्किल दोनो को अलग किया। इस मारपीट मे दोनो के चेहरे व शरीर के अन्य भागो पर चोट भी आयी।
महिला सिपाहियो के बीच हुई मारपीट की सूचना मिलने पर प्रतिसार निरिक्षक (आरआई) ने दोनो को मेडिकल जांच हेतु अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी सीओ पुलिस लाइन शक्ति सिंह व एसएसपी बृजेश कुमार सिंह को भी दी गयी। सीओ शक्ति सिंह द्वारा की गयी जांच मे दोनो महिला सिपाही अनुशासनहीनता की दोषी पायी गयी है। घटना की जांच रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह ने आज बुधवार को दोनो महिला सिपाहियो को निलंबित कर दिया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |