बछरायूं/जिला अमरोहा - जिला पंचायत सदस्य ने 50 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर किसान की 40 बीघा जमीन हड़पी, फसल पर चलाया ट्रैक्टर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 15, 2025

बछरायूं/जिला अमरोहा - जिला पंचायत सदस्य ने 50 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर किसान की 40 बीघा जमीन हड़पी, फसल पर चलाया ट्रैक्टर

www.newsindia17.com
पीड़ित किसान रामवीर 
जनपद अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र से एक किसान को 50 लाख का लोन व डीसीएम गाड़ी दिलाने का झांसा देकर 40 बीघा जमीन हड़प लिए जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित ने इस मामले मे एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर निवासी किसान रामवीर पुत्र अंतराम ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र मे बताया कि जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व एक अन्य व्यक्ति ने उसे 50 लाख का लोन व एसडीएम गाड़ी दिलाये जाने का झांसा देकर कुछ कागजो पर हस्ताक्षर करवाए थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलीभगत कर किसान की 40 बीघा जमीन अपने नाम पर करा ली और खेत मे खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। पीड़ित किसान का कहना है कि उसे न तो लोन ही मिला है और न ही डीसीएम गाड़ी परन्तु आरोपियो ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल की भी आरोपियो से मिलीभगत होने का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़ित किसान को कार्रवाई न किये जाने को लेकर लगातार धमकी दे रहे है।

पीड़ित किसान ने शिकायती पत्र के माध्यम से एसडीएम को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने हेतु निर्देश जारी किये है।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या