पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानो मे गिरफ्तारियो का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम मे नहटौर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए हिस्ट्रीशीटर के पास से 01 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि आज रविवार को सूचना के आधार मिली थी कि गांगन नदी के पास स्थित एक बाग मे हिस्ट्रीशीटर मौजूद है। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मेहँदी के आम के बाग़ के बीच कच्चा रास्ता पुराना गांगन पल से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए हिस्ट्रीशीटर सुहैल पुत्र शकील अहमद, निवासी पीर शहीद काला के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए है।
प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अभियुक्त के खिलाफ पूर्व मे भी शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न संगीन धाराओ मे एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक अशोक मलिक, हेड कांस्टेबल शरद पंवार व कांस्टेबल नवीन कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |