उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ के सहसवान थाना क्षेत्र से एक विधवा से जेठ व उसके साथी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश मे आया है। स्थानीय पुलिस व एसएसपी से शिकायत किये जाने के बाद भी आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पर पीड़िता ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई है। एडीजी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एक नामजद व के अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति के मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि गत 11 जनवरी को उसका तहेरा जेठ बबलू उर्फ़ नसरुद्दीन अपने एक अज्ञात साथी के साथ घर मे घुस आया। घर मे आये जेठ व उसके साथी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और कपड़े फाड़ दिए। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियो ने उसका मुँह दबा दिया। इसके चलते वह बेहोश होकर गिर गयी। आरोपी इस मामले किसी को बताने अथवा शिकायत करने पर महिला व उसके बच्चो को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।
महिला के अनुसार होश मे आने पर उसने घटना की सूचना पीआरवी को दी व अगली सुबह स्थानीय थाने मे भी शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर पीड़िता ने एसएसपी से भी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नही हुई। अब महिला द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर एडीजी के निर्देश पर पुलिस ने एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |