स्योहारा - किसान नेता से मारपीट पर आक्रोशित भाकियू भानु कार्यकर्ताओ ने किया थाने मे हंगामा, मांगे न मानने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 25, 2025

स्योहारा - किसान नेता से मारपीट पर आक्रोशित भाकियू भानु कार्यकर्ताओ ने किया थाने मे हंगामा, मांगे न मानने पर दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

www.newsindia17.com

आज शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले एकत्र हुए सैकड़ो किसानो ने स्योहारा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानो ने थाना अंतर्गत सहसपुर पुलिस चौकी पर तैनात कर्मियो पर संगठन के ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने व मारपीट का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियो ने चौकी प्रभारी को निलंबित किये जाने के साथ ही कई मांगे की है। इन माँगो के पूरा न होने पर विराट धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी है।


थाना परिसर मे प्रदर्शन कर रहे किसान यूनियन के पदाधिकारियो का कहना है कि गत 22 जनवरी को ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत स्योहारा से अपने घर वापस जा रहे थे। इस दौरान सहसपुर पुलिस चौकी के पास पुलिसकर्मियो ने उन्हें रोका और कथित तौर पर उनके चालक के साथ मारपीट की। इस दौरान राजेंद्र सिंह द्वारा अपना परिचय पत्र दिखाए जाने पर पुलिसकर्मियो ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियो ने राजेंद्र सिंह से 14 हजार रूपये भी लिए और उनकी गाड़ी जब्त कर ली। प्रदर्शन कर रहे किसानो ने सहसपुर चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने, वसूले गए 14 हजार रूपये वापस कराये जाने, जब्त की गयी गाड़ी को छोड़े जाने की मांग की है।


भाकियू भानु के बैनर तले जुटे किसानो ने मांगे न माने जाने पर 27 जनवरी को फिर से विराट धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या