बिनावर/जिला बदायूँ - दबंग ने घर मे अकेली देखकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 21, 2025

बिनावर/जिला बदायूँ - दबंग ने घर मे अकेली देखकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

www.newsindia17.com

पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही सख्ती के बाद भी महिलाओ के प्रति हो रहे अपराधो मे कोई विशेष कमी नही आ सकी है। आज भी महिलाओ के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार की घटनाओ के समाचार विभिन्न मीडिया माध्यमो की सुर्खिया बने रहते है। ऐसा ही एक मामला जिला बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ एक युवक ने महिला को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


बिनावर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि वह खेतो मे मजदूरी करते है। इस दौरान उनकी बेटी घर मे अकेली ही रहती है। तहरीर मे बताया गया कि गाँव निवासी एक युवक पिछले कई दिनों से उनकी बेटी पर गलत नजर रखे हुआ था। मौका मिलते ही महिला को अकेला पाकर युवक घर ने घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने देर शाम घर आने अपने पिता से आपबीती बताई।


पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाने आकर उक्त मामले की तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश मे जुटी हुई है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या