आज शुक्रवार को बिजनौर कलेक्ट्रेट परिसर मे एक युवक द्वारा सरेआम आत्मदाह का प्रयास किये जाने पर हड़कंप मच गया। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। मगर मौके पर मौजूद कर्मचारियो की सजगता के चलते उसे बचा लिया गया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के गाँव भरेरा के निवासी विनीत कुमार का अपने ही परिवार के लोगो से विवाद चल रहा है। गिरीश कुमार आज इस मामले मे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने आया था। विनीत कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र मे बताया गया है कि उसके चाचा ताऊ ने उसकी जमीन पर कब्जा कर गन्ने की फसल बो दी है। ताऊ चाचा द्वारा कब्जा किये जाने के दौरान उसने पुलिस को मामले की सूचना दी थी मगर पुलिस ने मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के कारण कोई कार्रवाई नही की थी। विनीत के अनुसार इसके बाद वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियो से इस मामले मे कार्रवाई करने की गुहार लगा रहा है। इस सबके बाद कोई कार्रवाई नही हो सकी है। आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे विनीत कुमार ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद रहे होमगार्ड देवेंद्र सिंह व उसके साथियो ने किसी प्रकार आग बुझाई और युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस गिरीश को थाने ले आयी।
जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा इस मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गयी है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |