पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत गिरफ्तारियो क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम मे अफजलगढ़ पुलिस ने पोक्सो एक्ट मे वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि इस मामले मे गत 25 फरवरी को एक तहरीर थाने पर दी गयी थी। पीड़िता की माँ द्वारा दी गयी इस तहरीर मे बताया गया था कि एहतशाम पुत्र अशरफ निवासी ग्राम मणियवाला, थाना क्षेत्र अफजलगढ़ ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया है। नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
अफजलगढ़ पुलिस ने आज रविवार को उक्त मामले मे वांछित एहतशाम पुत्र अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष अफजलगढ़ सुमित राठी, उप निरीक्षक यशपाल मलिक, हेड कांस्टेबल रवि मलिक, प्रशांत कुमार व कांस्टेबल अभिषेक ढाका शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |