स्योहारा/जिला बिजनौर - पति से हुए मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने फाँसी लगाकर दी जान, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #
न्यूज़ इंडिया 17 पर प्रकाशित किसी भी समाचार, सूचना व विज्ञापन के आधार पर कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व अन्य सूचना माध्यमो से उनकी भली प्रकार जाँच पड़ताल कर ले।

शुक्रवार, जुलाई 11, 2025

स्योहारा/जिला बिजनौर - पति से हुए मामूली विवाद के बाद विवाहिता ने फाँसी लगाकर दी जान, मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप

www.newsindia17.com

कल गुरुवार की रात स्योहारा थाना क्षेत्र के गाँव मे एक महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जलीलपुर ब्लॉक अंतर्गत गाँव नवादा निवासी संगीता आयु 30 वर्ष की शादी 7 वर्ष पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र के गाँव मिट्ठेपुर निवासी राहुल सिंह के साथ हुआ था। राहुल पेशे से राज मिस्त्री है। वर्तमान मे दोनों के तीन बच्चे जय कुमार आयु 6 वर्ष, दीक्षा आयु 5 वर्ष व हरवीर 3 वर्ष है। मृतका के ससुर अमर सिंह ने बताया कि संगीता अपने मायके जाना चाहती थी और कल रात राहुल से कुछ पैसे मांग रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद संगीता उठकर अपने कमरे मे चली गयी और दरवाजा बंद कर लिया था। संगीता के काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर अंदर का नजारा देख उनके पैरो से जमीन खिसक गयी। वहाँ संगीता का शव छत में लगे कुंडे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।


परिजनों ने तुरंत ही संगीता के मायके वालो को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष स्योहारा अमित कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इस मामले मे अभी कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

counter
अभी तक पाठक संख्या