BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर RSS ने कर दिया है खेला!  - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, मार्च 08, 2025

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर RSS ने कर दिया है खेला! 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इस संबंध में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। इस पद के लिए कई नेताओं के नाम सामने आ हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। अब भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

खबर ये है कि भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव एक महीने के लिए टल सकता है। इससे पहले ये कयास लग रहे थे कि 14 मार्च से पहले भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। खबरों की मानें तो अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। अब अप्रैल में भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

खबरों के अनुसार, 21-23 मार्च तक बेंगलुरु में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होने के कारण भाजपा अध्यक्ष की प्रक्रिया को अप्रैल तक टाली जा सकती है। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

PC:bjp
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें