![]() |
अभी तक पाठक संख्या |
सोमवार, अप्रैल 07, 2025
Home
Distt. Bijnor News
नहटौर/जिला बिजनौर - श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के तत्वाधान मे धूमधाम से निकाली गयी माँ भगवती की भव्य शोभायात्रा, डा0 शशांक गौतम ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
नहटौर/जिला बिजनौर - श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के तत्वाधान मे धूमधाम से निकाली गयी माँ भगवती की भव्य शोभायात्रा, डा0 शशांक गौतम ने फीता काटकर किया शुभारम्भ
चैत्र नवरात्र समाप्ति पर श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के तत्वाधान मे निकाली जाने वाली माँ भगवती की शोभा यात्रा इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। आज सोमवार को निकाली गयी इस भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ नगर के विख्यात चिकित्सक व समाजसेवी शशाँक गौतम द्वारा फीता काटकर व नारियल भंजन कर किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।
सोमवार की शाम नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर से प्रारम्भ हुई माँ भगवती की भव्य शोभा यात्रा का शुभारभ नगर के विख्यात चिकिसक व समाजसेवी शशांक गौतम द्वारा फीता काटकर व नारियल भंजन कर किया गया। इस अवसर पर श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष लखपत सिंह सैनी व अन्य पदाधिकारियो द्वारा उन्हें श्री राम दरबार का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा मे शामिल होने वाले अखाड़ों के खलीफाओं को भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल (बाबा), भाजपा व्यापर प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा, राहुल चौधरी, ऋषभ जैन, आशुतोष शर्मा, प्रशांत वर्मा, संजय त्यागी, पवन अग्रवाल, पिंटू चंद्रा, अशोक चंद्रा आदि मौजूद रहे।
प्राचीन चामुंडा परिसर से प्रारम्भ हुई शोभा यात्रा मे सबसे आगे घोड़े पर सवार एक युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। शोभायात्रा में शामिल रही माँ शेरावाली, श्रीराम दरबार, राधा कृष्ण आदि की आकर्षक झांकियो, अखाड़ों व रास रचाते राधा कृष्ण, महाकाली के अखाड़े आदि ने सभी का मन मोह लिया। मार्ग मे कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए देर रात वापस प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे जाकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा आयोजन व संचालन मे मुख्य रूप से ट्रस्ट के पदाधिकारियो संरक्षक करन सिंह सैनी, सुभाष कुमार सैनी, लोकेश सैनी, मुकेश सैनी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महेंद्र (बोलू) ,महासचिव दीपक सैनी, सचिव सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी, उप कोषाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जुलुस प्रभारी रामलाल, दीपक (उमेश), धर्मेंद्र सिंह, राकेश आर्य, छतरपाल सैनी व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
शोभायात्रा के दौरान प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोलंकी व कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक के नेतृत्व में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्गो से होते हुए देर रात प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर मे जाकर समाप्त हुई।
Tags
# Distt. Bijnor News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
Distt. Bijnor News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये अनवार अहमद, संवाददाता नहटौर/जिला बिजनौर की रिपोर्ट।
at
4/07/2025 11:48:00 pm

Tags:
Distt. Bijnor News