रामपुर/उत्तर प्रदेश - मकान बेचने के बाद धोखाधड़ी कर पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मचारी से 5 लाख रूपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 10, 2025

रामपुर/उत्तर प्रदेश - मकान बेचने के बाद धोखाधड़ी कर पीडब्लूडी के रिटायर्ड कर्मचारी से 5 लाख रूपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से एक रिटायर्ड पीडब्लूडी कर्मचारी के साथ मकान की खरीद मे 5 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश मे आया है। इस मामले मे कोर्ट के आदेश पर थाना सिविल लाइन मे दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी विशन सिंह ने बताया कि उन्होंने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुर मे 86 वर्गमीटर का एक मकान अपनी पत्नी संतोष के नाम से खरीदा था। माँ व पत्नी को हुई बीमारी के चलते उन्हे  आर्थिक तंगी आयी और ये मकान बेचना पड़ा था। उन्होंने ये मकान मुलायम सिंह को 35 लाख रूपये मे बेचा था। मुलायम सिंह ने 20 अगस्त 2024 को धरोहर राशि के रूप मे 5 लाख रूपये अजहर अली के पास रखे थे। ये राशि एक महीने मे वापस की जानी थी और दो गवाहो परवेज व साकिब की मौजूदगी मे ये समझौता किया गया था। आरोप है कि एक महीने बाद पैसा वापस मांगने पर अजहर अली ने टाल मटोल शुरु कर दी और बाद मे साफ़ इंकार कर दिया। इतना ही नही आरोपी ने विशन सिंह के घर मे घुसकर गाली गलौज भी की।


विशन सिंह ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी मगर कोई कार्रवाई नही हुई। इस पर विशन सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्याय दिलाने की मांग की। अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने मे दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।

counter
अभी तक पाठक संख्या