चंदौसी/जिला संभल - श्री यूथ वार्ष्णेय संगठन के तत्वाधान मे निकाली गयी अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झाँकियो ने मोहा सबका मन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अप्रैल 11, 2025

चंदौसी/जिला संभल - श्री यूथ वार्ष्णेय संगठन के तत्वाधान मे निकाली गयी अक्रूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झाँकियो ने मोहा सबका मन

www.newsindia17.com

आज शुक्रवार को श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती के अवसर पर श्री यूथ वार्ष्णेय संगठन, चंदौसी के तत्वाधान मे भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का प्रारम्भ होने से पूर्व अक्रूर जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।


आज शुक्रवार को निकाली गयी उक्त शोभायात्रा का शुभारम्भ मौसम गुप्ता, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, कपिल ओएलएफ, प्रतिभा चौधरी, विनेश वार्ष्णेय, फूल प्रकाश  वार्ष्णेय, अंशुल टनाटन व राघव लोचन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय (अन्नू), मयंक वार्ष्णेय (चिंकल), अमित चौधरी, देवेंद्र मोनू, अमित केएस, मंतेश वार्ष्णेय व प्रभात कृष्णा द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित रहे अतिथियो पालिका अध्यक्षा श्रीमती लता वार्ष्णेय, पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर (राजू), सुनील वार्ष्णेय (कासगंज), सिमरन गुप्ता (हिंदू शक्ति दल), विनय वार्ष्णेय (अलीगढ़), जितेंद्र वार्ष्णेय (कासगंज), विनय वार्ष्णेय (बबराला) आदि को स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा मे शामिल रही कल्कि अवतार, भगवान कृष्ण का फूलडोल, कृष्ण बलराम व अक्रूर जी महाराज की झांकिया विशेष आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा नगर के ब्रह्म बाजार, फ़ड़्याई बाजार घंटाघर, बड़ा बाजार, घासमंडी होते हुए अक्रूर जी महाराज मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का मार्ग मे कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा मे शामिल रहे श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी।


शोभायात्रा समापन पर अक्रूर जी महाराज मंदिर में विशाल भंडारे  का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिन मेंथा, लकी वार्ष्णेय, निशंक (निक्कू), दिव्या शर्मा, चिराग,लवित वार्ष्णेय, सुभाष भोले नाथ, रचना वार्ष्णेय, बृजबाला, रतन वार्ष्णेय, वीना, बॉबी, रुचिका, कार्तिक, पराग, ब्रजेश, आशीष, तुषार, कृष्टल, प्रथम, आकाश, पवन भट्टा, अनीश, ललित वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, कृष्ण मोहन, ऋतिक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या