जिला बदायूँ की अलापुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली मे सवार महिलाओ को पीटे जाने के मामले मे प्रधान के पुत्रो समेत 7 नामजद व 4 अज्ञात हमलावरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इनमे से 4 आरोपियो को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते एहतियात के तौर पर गाँव मे पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियो की तलाश मे जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया निवासी अंकित पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि कल सोमवार की दोपहर को वह अपने पुत्र सुधांशु आयु 9 वर्ष का मुंडन कराने मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी स्थित धार्मिक स्थल पर गया था। इस दौरान परिवार व गांव की करीब 40 से अधिक महिलाएं भी उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली से गई थीं। बताया गया कि देर शाम शाम करीब सात बजे अंकित खुद ही ट्रैक्टर चलाकर महिलाओं को लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुतराई गांव मे सड़क के बीच खड़ी बाइक को हटाने को लेकर उसका 4 लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि उक्त चारों द्वारा विवाद की सूचना देने पर उनके पक्ष से महिलाये व पुरुष लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुँच गए। इन सभी ने ट्रेक्टर ट्राली मे सवार महिलाओं पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। हमलावरों ने सभी महिलाओं को बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में किरन पत्नी रामसेवक, कविता व वैसमंत्री पुत्री रामसिंह, उर्मिला व अंकित के सिर फट गए। पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना मे करीब 40 से अधिक महिलाएं चोटिल हुई हैं। आरोप है कि घटना के दौरान हमलावरों ने महिलाओ के साथ अश्लील हरकते भी की। घटना मे घायल हुई महिलाओ को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आज जिलाधिकारी अवनीश राय व एएसपी बृजेश सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलो का हालचाल जाना।
अंकित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 7 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में ग्राम प्रधान गुलवारा बेगम पत्नी शहंशाह के तीन बेटे भी नामजद हैं। पुलिस ने बिलाल और शानू पुत्रगण शहंशाह, इस्तकार पुत्र निसार अली और यासीन पुत्र नूर मोहम्मद को हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव मे पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |