![]() |
पति शाकिर के साथ अर्शी |
बुधवार, अप्रैल 30, 2025
Home
Distt. Merrut News
मेरठ/उत्तर प्रदेश - पति की दाढ़ी पसंद न आने पर नई नवेली दुल्हन देवर के साथ हुई फरार, पीड़ित पति ने लगाई पुलिस से गुहार
मेरठ/उत्तर प्रदेश - पति की दाढ़ी पसंद न आने पर नई नवेली दुल्हन देवर के साथ हुई फरार, पीड़ित पति ने लगाई पुलिस से गुहार
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन कॉलोनी निवासी शाकिर का निकाह 4 माह पूर्व इंचौली निवासी अर्शी के साथ हुआ था। शाकिर के अनुसार उसकी पत्नी अर्शी को उसकी दाढ़ी पसंद नही थी और पहली रात को भी उसने खुद को छूने नही दिया था। शाकिर के अनुसार निकाह की पहली रात से ही अर्शी उस पर दाढ़ी कटवाने का दबाब बना रही थी। शाकिर ने अर्शी से कहा कि वह लम्बे समय से दाढ़ी रखता रहा है और पसंद न होने पर वह निकाह से इंकार भी कर सकती थी। इस पर अर्शी ने शाकिर से तलाक देने के बारे में कहा। अर्शी का कहना था कि उसने परिजनो के दबाब मे आकर ये शादी की है और साथ रहना है तो शाकिर को दाढ़ी कटवानी पड़ेगी। शाकिर ने दाढ़ी कटवाने से इंकार कर दिया और अर्शी के परिजनो को सूचना दी।
आरोप है कि इसी विवाद के दौरान अर्शी का उसके देवर के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। अब मौका देखकर अर्शी अपने देवर के साथ फरार हो गयी है। शाकिर ने अपनी पत्नी व भाई की गुमशुदगी दर्ज कराकर पत्नी को वापस दिलाये जाने की गुहार लगाई है। शाकिर ने अनुसार पत्नी के गायब होने के बाद उसने स्थानीय पुलिस चौकी मे सूचना दी थी। शाकिर ने अर्शी के परिजनो को भी इस बारे मे बताया था। इस पर अर्शी के परिजनो ने कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी से सभी सम्बन्ध खत्म कर दिए है। शाकिर का कहना है कि अर्शी उस पर 5 लाख रूपये देने का दबाब बना रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जाँच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# Distt. Merrut News

About न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल) के लिए जिला प्रभारी मेरठ सिद्धार्थ शर्मा की रिपोर्ट।
Distt. Merrut News
By
न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल/चैनल) के लिए जिला प्रभारी मेरठ सिद्धार्थ शर्मा की रिपोर्ट।
at
4/30/2025 11:59:00 am

Tags:
Distt. Merrut News