ओडिशा की घटना को लेकर Rahul Gandhi ने कहा- देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

ध्यान दे -

सम्मानित पाठको से अनुरोध है कि न्यूज़ इंडिया 17 (हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल) पर प्रकाशित किसी समाचार अथवा सूचना के आधार पर कोई भी कार्रवाई से पूर्व प्रकाशित समाचारो व सूचनाओं की सत्यता की जांच अन्य माध्यमों से भी अवश्य कर ले

मंगलवार, जून 24, 2025

ओडिशा की घटना को लेकर Rahul Gandhi ने कहा- देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करने की घटना को लेकर अपनी ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने बोल दिया कि भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ओडिशा में दो दलित युवकों को घुटनों पर चलने, घास खाने और गंदा पानी पीने पर मजबूर करना सिर्फ अमानवीय नहीं, बल्कि मनुवादी सोच की बर्बरता है। ये घटना उन लोगों के लिए आईना है जो कहते हैं कि जाति अब मुद्दा नहीं रही।

दलितों की गरिमा को रौंदने वाली हर घटना, बाबा साहेब के संविधान पर हमला है - बराबरी, न्याय और मानवता के खिलाफ साजिश है। भाजपा शासित राज्यों में ऐसी घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि उनकी राजनीति ही नफरत और ऊँच-नीच पर टिकी है। विशेषकर ओडिशा में एससी, एसटी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चिंताजनक रूप से बढ़े हैं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए। देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं।

PC:telegraphindia.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें