मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - शादी का झाँसा देकर डांसर से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 04, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - शादी का झाँसा देकर डांसर से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमैल, मुकदमा दर्ज

moradabad-up-shadi-ka-jhansa-dekar-dancer-se-dushkarm-ashleel-video-banakar-blackmail-mukadma-darj

जिला मुरादाबाद की मझोला थाना क्षेत्र निवासी महिला डांसर ने अमरोहा निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व शोषण किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना की अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लेकमैल किया। आरोप है कि युवक ने अलग घर लेने का झांसा देकर पीड़िता से पैसा भी लिया। आरोप है कि इस सबके बाद युवक शादी करने से मुकर गया और जान से मारने व फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मझोला पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के काशीराम नगर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि वह डांसर है और शादी विवाह व अन्य कार्यक्रमो मे प्रस्तुति देकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। पीड़िता के मुताबिक करीब तीन साल पहले एक शादी समारोह में डांस कार्यक्रम के लिए उसे अमरोहा बुलाया गया था।इसी कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात अमरोहा के मोहल्ला कुरैशी निवासी शानू से हुई। आरोप है कि शानू ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और फोन पर बातचीत शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि शानू ने उससे शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद भी उसका शोषण करता रहा। युवती के अनुसार आरोपी उसकी कमाई में भी हिस्सा लेता था।


पीड़िता ने बताया कि जब भी वह आरोपी पर शादी करने का दबाब बनाती वह अलग घर लेने की बात कहकर शादी टाल देता था। इसी बीच उसे जानकारी हुई कि शानू पहले से शादीशुदा है।आरोपी के शादीशुदा होने की जानकारी होने पर युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद शानू उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। उसने कथित तौर पर पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करने का भरोसा भी दिया। आरोप है कि इसके बाद अलग घर लेने के नाम पर आरोपी युवती से रुपये लेता रहा। हालांकि, बाद में उसने पीड़िता से शादी करने के बजाय किसी दूसरी महिला से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि इस बारे मे जानकारी करने पर शानू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।


एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर थाना मझोला में आरोपी शानू के खिलाफ शादी का झांसा देकर शोषण करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या