![]() |
दबंगो द्वारा खड़ी की गयी दीवार व इनसेट मे पीड़िता भूदेवी |
जिला सम्भल के धनारी थाना क्षेत्र से दबंगो द्वारा एक विधवा महिला की जमीन पर अवैध कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही एसडीएम से भी मामले की लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गाँव मझोला फतेहपुर निवासी भूदेवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल व उपजिलाधिकारी से की गयी शिकायत मे गाँव निवासी सुशील पुत्र भीमसेन पर उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा किये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार भूलेख मे गाटा संख्या 401 की जमीन उसके नाम दर्ज है। इस मामले को लेकर गत 30 मार्च 2025 को भी एक शिकायत थाना धनारी मे की गयी थी। इसके बाद ग्रामवासियो की मध्यस्थता मे दोनो पक्षों के बीच थाने मे ही समझौता कराया गया था। इस समझौते मे तय हुआ था कि सुशील उक्त जमीन (गली) मे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नही करेगा और न ही गेट आदि लगायेगा। आरोप है कि उस समझौते के होने के बाद भी सुशील ने रात के समय राज मिस्त्री बुलाकर दीवार का निर्माण करा दिया और गेट भी लगवा दिया। भूदेवी के पुत्र रामपाल के अनुसार ये रास्ता उनके नाम दर्ज है और सुशील इसे अपनी दबंगई के बल पर कब्जा रहा है।
पीड़िता ने उक्त मामले से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही एसडीएम गुन्नौर को भी लिखित शिकायत की है। प्रशासन ने अभी इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |