बदायूँ/उत्तर प्रदेश - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम मे हुई फंदे पर लटकाकर मारने की पुष्टि - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 21, 2025

बदायूँ/उत्तर प्रदेश - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत पर मायके वालो ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम मे हुई फंदे पर लटकाकर मारने की पुष्टि

www.newsindia17.com

बदायूँ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद मायके पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालो ने विवाहिता को फांसी के फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे भी महिला को फांसी के फंदे पर लटकाये जाने की पुष्टि हुई है। मृतका का विसरा सुरक्षित रखा गया है और जांच हेतु भेजा गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनेश पुत्र हप्पू ने अपनी बेटी अर्चना की शादी 19 फरवरी 2024 को महाराज नगर, थाना क्षेत्र सिविल लाइन निवासी अतुल यादव के साथ की थी। मृतका के पिता बिजनेश ने बताया कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए अर्चना को प्रताड़ित किया जा रहा था। अर्चना के ससुराल वाले दहेज मे कार की मांग कर रहे थे। इसी दौरान कल रविवार की शाम अचानक ही अर्चना की मौत की सूचना मिली।


मौके पर पहुंचे अर्चना के मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा कराये गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे भी महिला को फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या