Rajasthan: डोटासरा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 17, 2025

Rajasthan: डोटासरा ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोल दी है ये बात

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से बिना नाम लेते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध बड़ी बात कही है।

डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का ऐसा विराट व्यक्तित्व था कि ना तो उन्होंने कभी ;सरेंडर किया और ना ही बिना बुलाए कभी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाई। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह जैसे विद्वान, विनम्र, ईमानदार और महान व्यक्तित्व के लिए राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत निंदनीय और उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है।

भारत का गौरव बढ़ाने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान अस्वीकार्य
गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा कि विश्व विख्यात अर्थशास्त्री, आर्थिक सुधारों के स्तंभ और जनकल्याणकारी नीतियों से भारत का गौरव बढ़ाने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री का अपमान अस्वीकार्य है।

भाजपा नेतृत्व से अपने नेता की अपमानजनक टिप्पणी पर माफी मांगे
डॉक्टर साहब की राष्ट्रसेवा के लिए ये देश सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा नेतृत्व से अपेक्षा है कि वो अपने नेता की इस अपमानजनक टिप्पणी पर माफी मांगे अन्यथा ये समझा जाएगा कि इस बयान में उनकी सहमति है।

कांग्रेस पीएम मोदी पर लगा चुकी है ये आरोप
आपको बता दें कि कांग्रेस पीएम नरेन्द्र मोदी पर पाकिस्तान के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में सीजफायर करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी पर ट्रंप के दबाव सरेंडर करने का आरोप लगा चुके हैं।

PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें