जिला बिजनौर की मंडावली पुलिस ने शादी का झांसा देकर भाभी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गत 11 जुलाई को थाना मंडावली मे दी गयी तहरीर मे अपने देवर मुरसलीन पुत्र अनवार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर मे बताया गया था कि मुरसलीन ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। आरोप था कि शादी के लिए कहने पर देवर मुरसलीन व उसके पिता अनवार ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदम दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस ने आज बुधवार को उक्त मामले मे वांछित आरोपी मुरसलीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपी का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक संजय कुमार व हेड कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |