आज गुरुवार की सुबह हुई मुठभेड़ के बाद बरेली की प्रेमनगर थाना पुलिस ने दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए बदमाशो के कब्जे से लूटे गए जेवर, नकदी के साथ ही चोरी की गयी एक बाइक व अवैध हथियार बरामद किये है। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए दोनो बदमाशो को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस गिरफ्तार किये गए बदमाशो के आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर पुलिस आज गुरुवार की तड़के संदिग्ध वाहनो व लोगो की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर आये दो संदिग्धो को देख पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। इस पर बाइक सवार बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे दोनो बदमाश पैर मे गोली लगने पर घायल हो गए और मौके पर ही गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल हुए दोनो बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे बदमाशों ने अपने नाम सलमान आयु 26 वर्ष निवासी लोको कॉलोनी, अलीगढ़ व इस्लाम आयु 23 वर्ष पुत्र बानखाना, प्रेमनगर, बरेली बताये। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के पास से लूटी गयी सोने की एक चेन, 45 हजार रुपए की नगदी, चोरी की गयी एक बाइक के साथ ही दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किये गए है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ये दोनो बदमाश सुबह के समय टहलने निकलने वाले लोगो को अपना निशाना बनाते थे। इस प्रकार की घटनाओ को देखते हुए ही क्षेत्र मे पुलिस गश्त बढ़ाई गयी थी। पुलिस के अनुसार ये दोनो शातिर लूटेरे है और इसी तरह की घटनाओ को अंजाम देते थे। इन दोनो का आपराधिक रिकॉर्ड है और आधा दर्जन से अधिक मुकदम दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे दोनो बदमाशो ने लूट की कई घटनाओ मे शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस इनके अन्य साथियो के बारे मे जानकारी जुटा रही है। अलीगढ़ पुलिस से भी सम्पर्क किया गया है। दोनो को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |