आज मंगलवार को बरेली की इज्जतनगर थाना क्षेत्र मे आला हजरत के 107वे उर्स मे चादरपोशी के जुलुस के दौरान दो समुदाय आमने सामने आ गए। हिन्दू पक्ष के कुछ लोगो ने इसको नई परम्परा बताते हुए विरोध किया और जुलुस को रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। देर तक हुए हंगामे के बाद दोनों पक्षो के बीच हुए लिखित समझौते के बाद पुलिस ने जुलुस को आगे बढ़वाया। इस घटना के बाद से थाना क्षेत्र मे तनाव बना हुआ है। क्षेत्र मे पुलिस बल तैनात किया गया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि आला हजरत का उर्स कल सोमवार से शुरू हुआ है और तीन दिन तक चलेगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस उर्स मे देश विदेश के करीब 2 लाख जायरीन पहुंचे है। आज मंगलवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गाँव खजुरिया जुल्फिकार मे आला हजरत के उर्स पर चादरो का जुलुस निकाला जा रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे हिन्दू समुदाय एक कुछ लोगो ने इसे नई परम्परा बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि जुलुस आगे नही जायेगा। इस पर जुलुस मे शामिल लोगो ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान मौजूद रहे पुलिस बल ने भी विरोध कर रहे लोगो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। हिन्दू संगठनो का कहना है कि पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज व मारपीट मे 12 लोगो को चोट आयी है। हिन्दू संगठनो ने दोषी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है। हिन्दू संगठनो का कहना है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और हिन्दू समुदाय के लोगो को पीटा है। हिन्दू संगठनो ने दोषी पुलिसकर्मियो पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि खजुरिया गाँव से चादर निकालने की नई परम्परा शुरू की गयी है। दो वर्ष पूर्व भी यहाँ से चादर निकालने पर विवाद हुआ था। इस बार चादरपोशी का ये जुलुस चालाकी के साथ निकाला गया है। उनका कहना है कि पुलिस ने भी मुस्लिम पक्ष को रोकने के स्थान पर हिन्दुओ पर कार्रवाई की है। हिन्दू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा कि ये पुलिस प्रशासन की तानाशाही व एकतरफा कार्रवाई का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 मे मुस्लिम बच्चो द्वारा चादरपोशी का जुलुस निकाले जाने पर हिन्दू पक्ष ने इसका विरोध किया था और मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसके बाद दोनो पक्षो के बीच समझौता हुआ था कि भविष्य मे जब कभी जुलुस निकलेगा गांव की सीमा के बाहर जाकर ही चादर खोली जायेगी।
इस बार भी मुस्लिम पक्ष द्वारा इज्जतनगर थाने से इस आयोजन हेतु अनुमति ली गयी थी। प्रशासन ने जुलुस के अनुमति दे दी थी। जुलुस के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जुलुस के गाँव मे पहुंचते ही हिन्दू पक्ष ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और जुलुस को आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। इस पर जुलुस मे तैनात पुलिस बल ने हिन्दू पक्ष के लोगो को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान हिन्दू संगठनो ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई किये जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद सुलझाने मौके पर पहुंचे सीओ सिटी थर्ड पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चादरपोशी का जुलुस निकालने को लेकर दोनों पक्षो के बीच लिखित में सहमति बन चुकी थी। इसके बाद भी कुछ शरारती तत्वो ने चादर जुलुस का विरोध किया। सीओ ने बताया कि पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के बीच रही आपसी रंजिश एक कारण ये विवाद पनपा है। उन्होने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान हीरालाल व वर्तमान प्रधान नेत्रपाल के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है। फ़िलहाल मौके पर शांति है और लोगो को समझाकर घरो को भेज दिया गया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |