इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के दौसा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हुआ। यहां मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर पिकअप वाहन तेज गति से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। इस भयानक सडक़ दुर्घटना में 11लोगों की मौत हो गई है। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं। वहीं कई अन्य लोगघायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी हैं।
खबरों के अनुसार, आज सुबह करीब 3.30 बजे ये दर्दनाक सडक़ हादसा सैंथल थाना क्षेत्र के बापी के पास हुआ। यहां पर खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही एक पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही थी पिकअप
बताया जा रहा है कि खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही पिकअप की तेज गति से आ रहे कंटेनर से भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हुई। घायलों का उपचार उपचार स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। बताया जा रहा है कि घायलों में से 9 की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें राजधानी जयपुर के एमएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने की मॉनिटरिंग
हादसे की जानकारी मिलते हुए दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना और राहत कार्य की मॉनिटरिंग की। इस दौरान प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। तेज गति और लापरवाही हादसे का कारण मना जा रहा है।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें