केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Chouhan का लोकसभा में बड़ा बयान, कहा- नेहरू जी ने सत्ता से चिपके रहने… - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, दिसंबर 18, 2025

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Chouhan का लोकसभा में बड़ा बयान, कहा- नेहरू जी ने सत्ता से चिपके रहने…

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लोकसभा में जी राम जी बिल 2025 पर लंबी बहस के बाद जवाब देते हुए कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया है। मोदी सरकार में मंत्री चौहान ने इस दौरान बोल दिया कि कांग्रेस ने योजनाओं के नाम महात्मा गांधी के ऊपर नहीं बल्कि नेहरू परिवार के नाम पर रखे गए।

शिवराज सिंह ने इस दौरान लोकसभा में कहा कि विपक्ष को याद रखना चाहिए कि गांधी जी ने यह भी कहा था कि अब आजादी मिल गई और कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। कांग्रेस की जगह लोक सेवक संघ बनाना चाहिए, लेकिन नेहरू जी ने सत्ता से चिपके रहने और आजादी के आंदोलन का लाभ उठाने के लिए कांग्रेस भंग नहीं की।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये भी बोल दिया कि बापू जी के आदर्शों की हत्या कांग्रेस ने उसी दिन कर दी, जिस दिन कांग्रेस भंग नहीं की गई। आपको बात दें कि कांग्रेस की ओर से जी राम जी बिल का जमकर विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में बहुत से दल भी शामिल हैं।

PC:global-agriculture
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें