प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 7 जनवरी 2026 को प्रशांत शर्मा निवासी केशवपुरम द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर बहेड़ी थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में सूर्या कुर्मी व कुछ अन्य आरोपियो को नामजद किया गया था। आरोप था कि खनन से जुड़े इन लोगों ने प्रशांत शर्मा को घेरकर असलहा दिखाया, गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। गनीमत रही कि पीड़ित की जान बच गई।
हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी सूर्या कुर्मी की गिरफ्तारी में कोई तत्परता नहीं दिखाई। आरोपी बेखौफ घूमता रहा और हद तो तब हो गई जब वह थाने के सुरक्षा घेरे के भीतर ही पुलिसकर्मियों के साथ वॉलीबॉल के मैदान में उतर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तस्वीर पुलिस और अपराधियों के बीच के 'गठजोड़' को साफ बयां करती है। आरोपी व पुलिस के इस दोस्ताना व्यवहार की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया।
मामला तूल पकड़ते देख पुलिस सूत्रों ने सफाई दी है कि घटना के समय थाना प्रभारी क्षेत्र में गश्त पर थे। विवेचक ने सूर्या कुर्मी को नोटिस तामील कराने के लिए थाने बुलाया था। विवेचक से मिलने के बाद वह सीधे ग्राउंड पर चला गया। पुलिस का तर्क है कि वॉलीबॉल खेल रहे पुलिसकर्मी नए थे और उन्हें आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी नहीं थी।
थानाध्यक्ष बहेड़ी पवन कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फोटो में दिख रहे तथ्यों और परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
