कटघर/जिला मुरादाबाद - 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 05, 2026

कटघर/जिला मुरादाबाद - 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर घटना का अश्लील वीडियो वायरल किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस ने इस मामले मे त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियो को आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गए दोनो आरोपियो का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया गया है।


उक्त मामले मे पीड़िता किशोरी की दादी द्वारा कटघर कोतवाली मे तहरीर देकर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी थी। पीड़िता की दादी द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि गत 30 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय पोती घरेलू काम से खेत पर गयी थी। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे कटघर थाना क्षेत्र के गांगन तिराहा निवासी समीर और सनी ने उसे दबोच लिया और सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। इतना ही नही दरिंदगी की हद पार करते हुए आरोपियो ने इस घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया।


घटना के बाद आरोपी पीड़िता को धमकी देते रहे कि किसी को कुछ बताने पर वे इस अश्लील वीडियो को वायरल कर देंगे। इसी डर के चलते पीड़िता कई दिन तक चुप रही और किसी को कुछ नही बताया। उसके व्यवहार मे आये परिवर्तन को देख दादी को शक हुआ और पूछताछ की। दादी द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान किशोरी टूट गयी और रोते हुए आपबीती कह सुनाई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कटघर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियो के खिलाफ पोक्सो एक्ट व आईटी एक्ट सहित कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने आज गुरुवार को समीर व सनी को गिरफ्तार कर लिया।

.

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटघर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के  बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों, समीर और सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे अश्लील वीडियो बनाया गया था। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या