गजरौला/जिला पीलीभीत - पारिवारिक विवाद के चलते तनाव मे आयी महिला ने चुना मौत का रास्ता, फांसी के फंदे पर लटककर दी जान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जनवरी 31, 2026

गजरौला/जिला पीलीभीत - पारिवारिक विवाद के चलते तनाव मे आयी महिला ने चुना मौत का रास्ता, फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

www.newsindia17.com

आज शनिवार को जिला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। महिला द्वारा उठाये गए इस आत्मघाती कदम के बाद से गाँव मे मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव भूड़ा सरेंदा की निवासी ज्ञानवती आयु 48 वर्ष पत्नी जोगराज पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव मे थी। इसी गृह क्लेश के चलते ज्ञानवती ने आज शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे घर के एक कमरे मे फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर ज्ञानवती को फंदे से लटका देख परिजनो में चीख पुकार मच गयी। परिजनो ने ज्ञानवती को आनन फानन मे नीचे उतारा और बचाने का प्रयास किया। तमाम प्रयासों के बाद भी परिजन ज्ञानवती को नहीं बचा सके और उसकी मौत हो गयी।


घटना की जानकारी ही थानाध्यक्ष गजरौला राजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी की। पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण करने के उपरांत शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


थानाध्यक्ष गजरौला राजवीर सिंह ने बताया कि महिला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ज्ञानवती स्वभाव से सरल महिला थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से घर की स्थिति को लेकर परेशान रहती थीं। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या