कादरचौक/जिला बदायूँ - पुलिस ने किया कबाड़ व्यापारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और साढ़ू ने ही मिलकर दिया था घटना को अंजाम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, फ़रवरी 01, 2026

कादरचौक/जिला बदायूँ - पुलिस ने किया कबाड़ व्यापारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और साढ़ू ने ही मिलकर दिया था घटना को अंजाम

www.newsindia17.com

बदायूं पुलिस ने गत दिनों कादरचौक थाना क्षेत्र मे हुए असीरउद्दीन हत्याकांड की गुत्थी को  को सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके साढ़ू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि बीती 27 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव भड़सिया के बाहर गेहूं के खेत में असीरउद्दीन पुत्र ईशारुद्दीन का शव मिलने पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी थी। इस मामले मे ईशारुद्दीन के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्शी, साढ़ू गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के पिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया था कि असीरउद्दीन दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। उसकी पहली पत्नी अंजुम की मौत के बाद उसने वर्ष 2016 में अपनी साली अर्शी से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही अर्शी अपने पति के साथ कम और अपने बहनोई गुलफाम के साथ दिल्ली या अपने मायके में अधिक रहती थी।


बताया गया था कि करीब 10 दिन पहले असीरउद्दीन दिल्ली से गांव लौटा था। आरोप है कि सोमवार रात करीब 8 बजे पत्नी अर्शी ने अपने साढ़ू गुलफाम व अन्य के साथ मिलकर असीरउद्दीन की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।


एसएसपी डा0 बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। आज रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर मृतक की पत्नी अर्शी और साढ़ू गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके पास से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। अवैध संबंधों और पारिवारिक कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों मुख्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या