आज सोमवार की सुबह नूरपुर चाँदपुर मार्ग पर ओवरटेकिंग कर रहे एक डंपर ने निजी स्कूल की बस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे बस सवार 4 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो मे से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रूट्स इंटरनेशनल स्कूल की बस नूरपुर चांदपुर रोड स्थित गाँवों से छात्रों को लेकर आ रही थी। चाँदपुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे एक डम्पर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगने पर बस मे सवार छात्रो में चीख पुकार मच गयी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य मे जुट गए। इस हादसे मे दक्ष पुत्र विपिन, माधव पुत्र प्रशांत, युवान पुत्र भविराज व अनंत तोमर पुत्र प्रशांत तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो ने सभी घायल छात्रो को पास के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ दक्ष पुत्र विपिन की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नूरपुर विकास कुमार तेवतिया व कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक श्रीकांत सत्यार्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्कूल के चैयरमेन शांतनु गुप्ता व व्यवस्थापक दिनेश त्यागी ने भी घटनास्थल का निरिक्षण किया।
सीओ चाँदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि ये दुर्घटना डम्पर चालक द्वारा ओवरटेक करने के दौरान हुई। पुलिस ने डम्पर को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
