मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को घर की छत पर खड़े होकर अपनी माँ को आवाज लगाना भारी पड़ गया। युवक द्वारा आवाज लगाए जाने पर भड़के दबंग पड़ोसियो ने घर मे घुसकर युवक और उसकी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई न किये जाने पर क्षुब्द परिवार ने आज सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र की तारापुरी चूना भट्टी वाली गली निवासी जायदा पत्नी इक़बाल के अनुसार गत 29 जनवरी की शाम उसका पुत्र अमन घर की छत पर खड़ा होकर उसे आवाज लगा रहा था। घर के पीछे वाले मकान मे रहने वाली कुछ महिलाओ ने अमन के आवाज लगाने का विरोध किया और देखते ही देखते बात बढ़ गयी। गाली गलौज से शुरू हुए इस विवाद के बाद मौहल्ले का निवासी रईस लाठी डंडे लेकर अपने कुछ साथियो के साथ घर मे घुस आया और अमन व उसकी बहन पर हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगो ने अमन व उसकी बहन को बेरहमी से पीटा और लहूलुहान हालत मे छोड़कर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने मे की थी मगर 5 दिन बीत जाने के बाद भी दबंगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। पीड़ितो का कहना है की आरोपी खुलेआम घूम रहे है और उन पर शिकायत वापस लेने का दबाब बना रहे है तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है।
एसएसपी विपिन ताडा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ितों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

